राष्ट्रीय

पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया

[ad_1]

पंजाब। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को संगठनात्मक नियुक्तियों का एलान किया। कैप्टन और जाखड़ इसी साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद थी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार, पंजाब से राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा, पंजाब से जयवीर शेरगिल को भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *