राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्र- छात्राओं को भविष्य बनाने के संबंधित में दी जानकारी
टिहरी। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल में महाविद्यालय की केरियर काउंसलिंग सेल के संयोजक डॉक्टर दिनेश चंद्र के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं को भविष्य में किस प्रकार से अपना भविष्य बनाना है से संबंधित जानकारी दी। डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि आप इंटरमीडिएट पास हो गए हो ऐसी स्थिति में आप राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। अगर राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होना है तो इसके लिए आपको उत्तराखंड से संबंधित जानकारी जैसे उत्तराखंड की राजनीतिक , सामाजिक ,आर्थिक , सांस्कृतिक और भौगोलिक जानकारी होनी चाहिए।
साथ ही हिंदी व्याकरण, संविधान का ज्ञान और और आधुनिक भारत का इतिहास की भी जानकारी होनी चाहिए। और सबसे पहले आप सभी को अपने जनपद के सेवा योजना कार्यालय में नाम दर्ज कराना अनिवार्य होगा तभी आप राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित आवेदन कर सकते हैं और तभी आपको राज्य का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मधुबाला जुवांठा भी उपस्थित रही।